-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, पुणे। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के नए परिसर में लगी आग को लेकर सीईओ अदार पूनावाला का बयान सामने आया है। पूनावाला ने कहा कि आग से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ, जिससे रोटावायरस और बीसीजी वैक्सीन मैन्युफैक्चरिंग और स्टोरेज यूनिट प्रभावित हुई। हालांकि, पूनावाला ने दोहराया कि आग से कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की सप्लाई प्रभावित नहीं होगी।

पूनावाला के अनुसार, जिस इमारत में गुरुवार को आग लगी, वह एक नई इमारत थी। यहां अतिरिक्त प्रोडक्ट बिल्डिंग कैपिसिटी विकसित की जा रही थी। यहां कोई स्टॉक या प्रोडक्शन नहीं था। यह बिल्कुल नई फैसिलिटी है। इस फैसिलिटी में उपकरणों के इन्टॉलेशन का काम चल रहा था, जो शायद इस घटना का कारण बना। हमने जो खोया है वह फ्यूचर प्रोडक्शन है। बता दें कि इमारत में आग लगने के चलते 5 लोगों की मौत हो गई थी। कंपनी ने मरने वालों के प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का प्रोडक्शन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट से करीब एक से दो किलोमीटर दूरी पर स्थित पुराने प्लांट से किया जा रहा है। इस प्लांट का निर्माण 1996 में किया गया था। यहीं पर कोविशील्ड वैक्सीन का प्रोडक्शन हो रहा है। कोविशिल्ड का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन करने की तैयारी नए प्लांट से थी। छह मंजिला इस इमारत के टॉप 3 फ्लोर आग की चपेट में आ गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार, आग दोपहर 1.45 से 2.15 बजे के बीच लगी और शाम 4.30 बजे तक काबू में कर लिया गया। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Fire at Serum Institute, Damage worth Rs 1,000 crore, says CEO Adar Poonawalla
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Ns7RsG