-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन में सामने आए कोरोना के नए स्ट्रेन से देश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 109 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि ब्रिटेन में सामने आए नए स्टेन से संक्रमित लोगों की संख्या आज बढ़कर 109 हो गई है। 

मंत्रालय ने पहले कहा था कि इन सभी लोगों को संबंधित राज्य सरकारों द्वारा निर्दिष्ट स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में अलग कमरों में क्वारैंटाइन में रखा गया है। इसके साथ ही इनके करीबी संपर्क में आए लोगों को क्वारैंटाइन में रखा गया है। संक्रमित पाए गए लोगों के साथ यात्रा करने वाले लोगों, परिवार में संपर्क में आए लोगों और अन्य का पता लगाया जा रहा है।

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से गणतंत्र दिवस पर इस बार कोई भी चीफ गेस्ट नहीं होगा। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 26 जनवरी पर चीफ गेस्ट के रूप में भारत आने वाले थे। हालांकि बाद में उन्होंने कोरोना की वजह से अपना दौरा रद्द कर दिया था। वहीं, कोरोना महामारी, वैक्सीन रोलआउट और को-विन से जुड़े सभी सवालों के लिए एक हेल्पलाइन ‘1075’ तैयार की गई है। इस पर हर रोज 24 घंटे कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

देशभर में टेस्टिंग कम की गई
देश में अब तक 18.42 करोड़ कोरोना टेस्टिंग की जा चुकी है। बुधवार को 7.43 लाख जांच की गईं। तीन दिन पहले 6.56 लाख जांच की गई थीं, जो 9 अगस्त के बाद, यानी 157 दिन में सबसे कम थी। इस महीने यह आंकड़ा एक बार भी 10 लाख पर नहीं पहुंचा है।

दिल्ली में हफ्ते में 4 दिन 81 सेंटर्स पर लगाया जाएगा टीका
देशभर में 16 जनवरी यानी शनिवार से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन के लिए सरकार ने सभी तैयारियां कर ली हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए 81 सेंटर्स को फाइनल किया गया है। यहां हफ्ते में 4 दिन कोरोना का टीका लगाया जाएगा। 

कोरोना अपडेट्स:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इस दौरान सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के 3006 सेशन साइट्स कार्यक्रम से जुड़ेंगे। हर सेशन में 100 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
  • गृह मंत्रालय सरदार पटेल कोविड सेंटर में डॉक्टर्स की संख्या में कटौती कर सकता है। ITBP ने हाल ही में मंत्रालय से कहा था कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में कमी आई है। ऐसे में कोविड सेंटर में भी मरीज लगातार कम हो रहे हैं। इसलिए यहां डिप्लॉय डॉक्टर्स की संख्या कम की जा सकती है।
  • उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 311 सेंटर्स पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ऑफ हेल्थ अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीनेशन ड्राइव सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। UP को करीब 10.75 लाख वैक्सीन मुहैया कराई गई है।
  • झारखंड के सभी 24 जिलों में कोरोना की वैक्सीन पहुंच गई है। यहां 16 जनवरी से 129 सेंटर्स पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। हेल्थ सेक्रेटरी डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि राज्य को कोवीशील्ड के 1.62 लाख डोज प्राप्त हुए हैं।
  • दिल्ली सरकार ने UK से आने वाले पैसेंजर्स के लिए क्वारैंटाइन प्रोटोकॉल 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इसके तहत उन्हें यहां पहुंचने के बाद 14 दिन तक अनिवार्य रूप से क्वारैंटाइन रहना होगा।
  • हिमाचल प्रदेश में वैक्सीनेशन के पहले फेज में 27 सेंटर्स पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। प्रदेश के हेल्थ सेक्रेटरी ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। इन 27 सेंटर्स पर करीब 7 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
So far 109 people have been infected with the new strain of Corona virus in the country
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Lyx7Nd