-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन में खेलने के साथ ही लीग में 150 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली और मुंबई इंडियंस के कप्तान से कहीं आगे निकल जाएंगे। 14वें सीजन में वे रोहित से 6 और कोहली से 9 करोड़ करोड़ रुपए ज्यादा कमाई करेंगे।

धोनी ने लीग से 137 करोड़ रुपए कमाए
धोनी अब तक लीग के 13 सीजन से 137 करोड़ रुपए की कमाई कर चुके हैं। वे कमाई के मामले में अभी भी सबसे आगे हैं। 14वें सीजन में वे एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे। इसका ऐलान खुद फ्रेंचाइजी ने किया था। धोनी 2008 में IPL के पहले सीजन में महंगे खिलाड़ियों में से एक रहे थे। पहले 3 सीजन में उन्होंने 18 करोड़ रुपए (एक सीजन के 6 करोड़) की कमाई की थी।

2011 में BCCI ने रिटेंशन प्राइस 8.28 करोड़ रुपए बढ़ाया
इसके बाद 2011 में BCCI ने रिटेंशन प्राइस को 8.28 करोड़ रुपए बढ़ा दिया था। यानी की किसी खिलाड़ी को रिटेन करने पर फ्रेंचाइजी उस प्लेयर को अगले 3 सीजन तक 8.28 करोड़ रुपए ज्यादा देगी। 2014-2015 में धोनी ने एक सीजन में 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। उनकी सैलरी उस वक्त 12.5 करोड़ रुपए थी।

पुणे सुपरजाएंट्स ने धोनी को 12.5 करोड़ रुपए दिए
चेन्नई सुपर किंग्स पर बैन लगने के बाद धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स से जुड़े। पुणे ने भी धोनी को एक सीजन के 12.5 करोड़ रुपए दिए। उन्होंने पुणे की तरफ से 2 सीजन खेलकर 25 करोड़ रुपए कमाए।

2018 में मेगा ऑक्शन के बाद धोनी की कमाई 15 करोड़ रुपए
2018 में मेगा ऑक्शन के दौरान BCCI ने एक बार फिर रिटेंशन प्राइस में बढ़ोतरी की। 2018 में CSK की वापसी के बाद उन्होंने धोनी को रिटेन किया। नई रिटेंशन प्राइस के मुताबिक उन्होंने धोनी को एक सीजन के 15 करोड़ रुपए दिए।

150 करोड़ रु. कमाने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे धोनी
2018 से CSK के लिए 3 सीजन खेल चुके धोनी 45 करोड़ रुपए कमाए। इससे लीग से उनकी कुल कमाई 137 करोड़ रुपए पहुंच गई। इस साल मेगा ऑक्शन नहीं होने की वजह से अगर चेन्नई उन्हें रिटेन करती है, तो वे एक बार फिर 15 करोड़ रुपए कमाएंगे। इसी के साथ वे 152 करोड़ रुपए कमा लेंगे और 150 करोड़ मार्क को छूने वाले टूर्नामेंट के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

धोनी को मिली यह रकम सिर्फ सैलरी अमाउंट की है। अगर मैन ऑफ द मैच सहित दूसरे रकम भी जोड़ दिए जाएं, तो उनकी कमाई 200 करोड़ रुपए मार्क को भी छू जाएगी।

कमाई में रोहित से काफी आगे हैं धोनी
कमाई के मामले में धोनी कोहली और रोहित से कहीं आगे हैं। कमाई के मामले में कोहली दूसरे और रोहित तीसरे नंबर पर हैं। 5 बार IPL ट्रॉफी जीत चुके मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित अब तक 13 सीजन में 131 करोड़ रुपए कमा चुके हैं। उनकी एक सीजन की सैलरी कैप 15 करोड़ रुपए है। 14वें सीजन में खेलने के साथ ही वे 146 करोड़ रुपए कमा लेंगे। जो कि धोनी की रकम से 6 करोड़ कम होगा।

कोहली भी धोनी से पीछे
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान कोहली अब तक 13 सीजन में 126 करोड़ रुपए कमा चुके हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देती है। 14वें सीजन में खेलने के साथ ही वे 143 करोड़ रुपए कमा लेंगे। यह रकम धोनी की कमाई से 9 करोड़ रुपए कम होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महेंद्र सिंह धोनी ने CSK को 3 और रोहित शर्मा ने MI को 5 बार IPL खिताब जिताया। RCB के कप्तान विराट कोहली टीम को अब तक चैम्पियन नहीं बना सके।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hUtKvL