-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

कोरोना टीकाकरण को लेकर जिले में मंगलवार को छह स्थानों पर रिहर्सल किया जायेगा। 150 स्वास्थ्यकर्मियों को 25-25 के ग्रुप में 6 सेंटर में बांटा गया है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में ट्रायल होगा। वहीं BHU में कोरोना के नये स्ट्रेन की जांच भी इसी महीने से शुरू होने की उम्मीद है।

चौकाघाट में कोल्ड चेन सेंटर बनकर तैयार

प्रभारी सीएमओ डॉक्टर एके मौर्य इस संदर्भ में लगातार बैठक और तैयारियों पर नजर भी रखे हुए हैं। उन्होंने बताया ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी ब्लॉक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काशी विद्यापीठ ब्लॉक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा और शहरी क्षेत्र हेरिटेज हॉस्पिटल लंका, जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को रिहर्सल के लिए सेंटर बनाया गया है।

जिले में 12,700 स्वास्थ्यकर्मियों की पहली सूची वैक्सीनेशन के लिए बन चुकी है। साथ ही 27 स्थानों को भी चिन्हित कर लिया गया है। हर रिहर्सल सेंटर पर पांच-पांच कर्मचारियों की टीम रहेगी। साथ ही एक एडिशनल सीएमओ और नोडल अधिकारी भी रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पहले चरण के वैक्सीनेशन के लिए जिला प्रशासन द्वारा 12,700 लोगो की सूची तैयार की गयी है। -प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rTpNMn