-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में असलहाधारी नकाबपोश बदमाशों ने एक सराफा दुकान से 90 लाख रुपए जेवर लूट लिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। मामला शहर के चौक इलाके का है। CCTV फुटेज की जांच में तीन नकाबपोश बदमाश दुकान के भीतर वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए हैं। जबकि दो बाहर कुछ दूरी पर बाइक स्टार्ट कर खड़े थे। SP ने जिले की सीमाओं को सील कराया है। इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।

शटर खोलकर दाखिल हुए बदमाश

शहर में चौक इलाके से सटे श्याम बिहारी गली मोहल्ले में सुरेश सोनी की शिवा ज्वैलर्स के नाम से सराफा दुकान है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे बदमाशों ने लूटपाट की। तीन नकाबपोश बदमाश दुकान का शटर खोलकर भीतर दाखिल हुए। इसके बाद बदमाशों ने सुरेश सोनी को पिस्टल की नोक पर ले लिया और 90 लाख रुपए के जेवर लूट ले गए। व्यापारी के अनुसार सोने-चांदी के करीब डेढ़ किलो आभूषण बदमाश ले गए हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की है। CO सिटी अभय पांडेय ने बताया कि जिले की सीमाओं को सील कर वाहनों की जांच की जा रही है।

घटना से व्यापारियों में आक्रोश

वहीं, दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से कारोबारियों में आक्रोश है। घटना के बाद तमाम व्यापारी पीड़ित के पास पहुंचे। व्यापार मंडल ने दुकान बंद कर सड़क पर प्रदर्शन शुरु किया है। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस का बदमाशों में खौफ नहीं है। पुलिस के अफसर व्यापारियों को समझाने में जुटे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो प्रतापगढ़ की है। आरोपी बदमाश CCTV में कैद हुए हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35i0IBc