-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष और उसके साथ तीन युवकों को ताजमहल परिसर के अंदर भगवा ध्वज लहराने और साथ ही शिव चालीसा पढ़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन्हे धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप मे गिरफ्तार किया है।

इस मामले में जहां सीआईएसएफ निरीक्षक अरविंद कुमार के तरफ़ से एफआईआर दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर गौरव ठाकुर, सोनू बघेल, ऋषि लवानिया और विष्णु कुमार ताजमहल ने ताजमहल के अंदर पहुंचकर भगवा झंडा लहराने और शिव चालीसा पढ़ने के दौरान इसका वीडियो भी बनाया।

ये लोग वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल चुके थे, तभी सेंट्रल टैंक पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया और ताजगंज थाना पुलिस को सौंप दिया। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ करने पर एक आरोपी गौरव ठाकुर ने बताया कि उन लोगों ने दूसरी बार ताज परिसर के अंदर भगवा ध्वज लहराया है। इसके पहले अक्टूबर में दशहरे के दिन लहराया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के अगरा में ताज परिसर में चार युवकों ने भगवा झंडा लहराकर शिव चालीसा का पाठ किया। इस दौरान वहां मौजूद सीआईएसएफ ने उन्हें तुरंत हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L5fx3d