-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

हल्की बूंदाबांदी होने से मंगलवार रात से मौसम में बदलाव दिखने लगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री से गिरकर 23.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 13.5 डिग्री तक आ गया। बुधवार गलन बढ़ने के साथ गंगा घाटों पर कोहरा देखने को मिला। जानकारों का मानना है कि 10 जनवरी तक और ठंड बढ़ने के आसार है। अस्सी घाट पर पर्यटक साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाते और बोटिंग करते दिखे।

सुबह और शाम को धुंध और कोहरा रहेगा

मौसम वैज्ञानिक प्रो एसएन पांडेय ने बताया कश्मीर में हुई बर्फबारी ने मौसम का मिजाज बदला है। हवा में नमी के चलते गलन बढ़ा है। बूंदाबांदी की वजह से तापमान में और गिरावट की संभावना है। गंगा घाटों पर सुबह और शाम को कोहरा देखने को मिलेगा।

मौसम के बदलते रुख को देखकर कहा जा सकता है कि बादलों के हटते, धूप होने पर ठंड एक झटका और बढ़ेगा। ठंडी हवाओं के रफ्तार में वृद्धि की भी संभावना है। अस्सी घाट पर पर्यटकों की अच्छी खांसी भीड़ ठंड का लुत्फ उठाते दिखी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अस्सी घाट पर कोहरे के बावजूद पर्यटकों की भीड़ दिखी। 


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hPAivQ