-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में 17 जनवरी तक 2 लाख 24 हजार 301 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। दुनिया में एक दिन में टीकाकरण की ये सबसे बड़ी संख्या है। इनमें से 447 लोगों में टीकाकरण के साइड इफेक्ट (बुखार, सिर दर्द और घबराहट) देखने को मिले है। तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जिसमें से एक को 24 घंटे बाद ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह 10ः30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंंग के माध्यम से दुनिया के सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी। इस मौके पर पर उन्होंने देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा कि आज वो वैज्ञानिक, वैक्सीन रिसर्च से जुड़े अनेकों लोग विशेष प्रशंसा के हकदार हैं, जो बीते कई महीनों से कोरोना के खिलाफ वैक्सीन बनाने में जुटे थे। आमतौर पर एक वैक्सीन बनाने में बरसों लग जाते हैं। लेकिन इतने कम समय में एक नहीं, दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुई हैं।

उन्होंने कहा कि, मैं ये बात फिर याद दिलाना चाहता हूं कि कोरोना वैक्सीन की 2 डोज लगनी बहुत जरूरी है। पहली और दूसरी डोज के बीच लगभग एक महीने का अंतराल भी रखा जाएगा। दूसरी डोज लगने के 2 हफ्ते बाद ही आपके शरीर में कोरोना के विरुद्ध जरूरी शक्ति विकसित हो पाएगी। लेकिन टीका लगवाते ही आप ऐसा कभी न करें कि कोरोना के एहतियाती उपायों को भूल जाएं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Highest day one corona vaccination number in the world, 447 people reports side effect
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/39J9QQP