उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मुरादनगर के श्मशान में गैलरी की छत गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। 50 लोग घायल हो गए। NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी है। बारिश की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। मृतकों में 3 की पहचान हो गई है। इनके नाम योगेंद्र, बंटी और ओंकार थे। ये संगम विहार और मुरादनगर के रहने वाले थे।
अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा लोग शामिल थे
दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की शनिवार रात बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। रविवार को मुरादनगर श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए 100 से ज्यादा लोग जुटे थे।बारिश से बचने के लिए लोग गैलरी के लैंटर के नीचे खड़े हो गए। अचानक लैंटर गिर गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने DM और SSP को मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LdeFcD