-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्‍तर प्रदेश के बस्‍ती जिले में फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र आलू व्यापारी समेत तीन की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। मरने वालों में ट्रक का ड्राइवर और खलासी भी शामिल है। हत्या का कारण लूट की संभावना बताया जा रहा है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ हर्रैया व छावनी पुलिस पहुंच गई है। यह तीनों शव पांच किलोमीटर के अंदर दो जगहों पर मिले हैं।

जानकारी के अनुसार, कानपुर का आलू व्यापारी ट्रक लेकर बिहार गया था। वहां से आलू बेच कर लौटते समय लूट होने की घटना बताई जा रही है। पहला शव हाईवे किनारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंटर कालेज पचवस के पास झाड़ियों में मिला।

यह एक ट्रक चालक बताया जा रहा है, जिसका नाम सोनू मौर्या (35) पुत्र रामकिशोर मौर्या मीरपुर भरोचा थाना असीबन जनपद उन्नाव है। दो अन्य शव पांच किमी आगे शंकरपुर गांव के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक के केबिन में मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के बस्ती जिले में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ovpANk