-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां हरिग्टनगंज ब्लॉक के अंछोरा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला। कहा कि योगी सरकार 40 घोटाले सामने आए हैं। उन्होंने बीते गाजियाबाद में हुए हादसे के बहाने कहा कि यह सरकार श्मशान के निर्माण में भी दलाली कर रही है। 26 लाख के काम में 16 लाख की दलाली की गई है। लल्लू ने बदायूं की पीड़िता की आवाज को सदन तक पहुंचाने का भी वादा किया।

रोजगार देने में अक्षम है सरकार

प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बदायूं की घटना में कांग्रेस का डेलिगेशन सबसे पहले पहुंचा। पीड़ित की आवाज को सदन तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है, लेकिन पशुधन घोटाले से सहकारिता विभाग तक घोटाले ही मिले हैं। यह सरकार नौजवानों को रोजगार देने में अक्षम साबित हुई है। कांग्रेस सभी मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन करती रही है।

फरवरी तक 60 हजार गांवों तक पहुंचेगी कांग्रेसी

दरअसल, अजय कुमार लल्लू कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में पहुंचे थे। लल्लू ने कहा कांग्रेस का 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन का गठन हो रहा है। किसानों से संवाद किया जा रहा है। 3 जनवरी से 23 जनवरी तक 8 हजार न्याय पंचायतों व फरवरी तक 60 हजार ग्राम सभाओं के संगठन की इकाई गठित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, प्रदेश में राजनीति का नया आयाम दर्ज करेगी। 2022 में प्रदेश में सरकार बनाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अयोध्या में कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39cw2m3