-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

बनारस रेल इंजन कारखाना कोरोना काल मे भी निरंतर नयी ऊंचाइयों को छू रहा है। शनिवार को महाप्रबंधक अंजली गोयल ने इस पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने बताया BLW विद्युत रेल इंजन उत्पादन लाइन में 98 प्रतिशत तक स्वदेशी सामग्री है। अब इसमें लोकल इंडस्ट्री के लोग भी आत्मनिर्भर भारत के तहत जुड़ सकते है। भारत के कई हिस्सों से पार्ट्स आते है।

अत्याधुनिक वेल्डिंग अनुसंधान संस्थान और एक्सपर्ट करेंगे मदद

महाप्रबंधक अंजली गोयल ने बताया हमारे जरूरत के प्रोडक्ट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर लोकल इंडस्ट्री, वेंडर, इक्षुक देख सकते है। एमएसएमई क्षेत्र एवं घरेलू निर्माण को मदद मिली है। वेंडर डवलपमेंट से जुड़ी प्रक्रिया को भी जल्द शुरू किया जाएगा। वेबकास्ट के जरिये भी लोगो को जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। कोविड काल मे हमारा प्रयास लोकल इंडस्ट्री को जोड़ना और छोटे नये इंडस्ट्री को विकसित करना है। जरूरत पड़ी तो उनको हम ट्रेनिंग भी देंगे।

BLW वेल्डरों को प्रमाणित करने में सक्षम है

BLW की वार्षिक खरीद 2020-21 में 3000 करोड़ की है। 2019-20 में एमएसएमई क्षेत्र में 1400 करोड़ की खरीदारी की गई है। वार्षिक टर्न ओवर 4000 करोड़ के करीब रहा है। कौशल विकास पहल के तहत कुल 521 स्थानीय युवाओं को अलग ट्रेंड में ट्रेनिंग भी निशुल्क दिया गया है। रेलवे बोर्ड ने BLW को 9000 हार्श पावर मालवाहक रेल इंजन तैयार करने का निर्देश दिया है। मालवाहक इंजनों में जल्द टॉयलेट की सुविधा भी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महाप्रबंधक अंजली गोयल ने BLW के गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/351YpBY