-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ जंग के तहत अब तक देश में 28 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार शाम 7 बजे तक 28,47,608 लोगों को कोविड की वैक्सीन लगाई गई। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र-दिल्ली समेत 6 राज्यों में अब तक 21% से भी कम वैक्सीनेशन हुआ है। 

कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के बीच देश में यह महामारी काबू में आती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि बीते 7 दिन में देश के 146 जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।

हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा कि भारत ने कोविड-19 महामारी के प्रसार को बहुत हद तक रोक दिया है और देश के 146 जिलों में पिछले सात दिनों में इसका एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके अलावा, 18 जिलों में 14 दिनों से, छह जिलों में 21 दिनों से और 21 जिलों में पिछले 28 दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।

कई राज्यों में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी
महाराष्ट्र-दिल्ली के अलावा तमिलनाडु, झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में भी यही हाल है। सरकार का कहना है कि इन आंकड़ों में सुधार की जरूरत है। ओडिशा, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में वैक्सीनेशन की गति ठीक है। यहां अब तक 35% से ज्यादा हेल्थ केयर वर्कर्स को टीका लगाया जा चुका है।

टीकाकरण में भारत दुनिया में छठे नंबर पर
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. विनोद के पॉल और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रधानमंत्री द्वारा 16 जनवरी को शुरू किए गए टीकाकरण अभियान के बारे में जीओएम को अवगत कराया। डॉ पॉल ने बताया कि भारत टीक लगाने में दुनिया में छठे स्थान पर है और अगले कुछ दिनों में तीसरे स्थान पर आ जाएगा। 23 लाख लोगों को टीका लगाया गया है जिसमें से 16 को प्रतिकूल प्रभाव दिखने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जो 0.0007 प्रतिशत है। टीके के प्रतिकूल प्रभाव का कोई गंभीर मामला या किसी की मौत होने का मामला अब तक सामने नहीं आया है।

78% एक्टिव केस 5 राज्यों में
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में एक्टिव केस का आंकड़ा 1.75 लाख से नीचे आ गया है। इसमें से 78% मामले सिर्फ केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में हैं। देश में रिकवरी रेट भी 97% के पास पहुंच गया है। यानी हर 100 में से 97 लोग कोरोना को मात दे रहे हैं। 

देश में अब तक 19.5 करोड़ की जांच
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 पर मंत्रियों के समूह (जीओएम) की 23वीं बैठक की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अध्यक्षता करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि अत्यधिक तत्परता से जांच करने से यह उपलब्धि हासिल हुई है। देश में 19.5 करोड़ से ज्यादा नमूनों की अब तक जांच की जा चुकी है। नमूनों की जांच की वर्तमान क्षमता प्रति दिन 12 लाख जांच है।

24 घंटे में 12 हजार से कम मामले
हर्षवर्धन ने कहा कि भारत ने इस महामारी की सफलतापूर्वक रोकथाम की है। बीते 24 घंटे में 12,000 से कम मामले सामने आए हैं, जबकि इलाजरत मरीजों की संख्या भी घट कर महज 1.73 लाख रह गई है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona in India: 28.47 lakh people have received their first dose of vaccine till date
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3r0XdHG