-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।   कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए आज 15 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उपराज्यपाल के आवास का घेराव करने के लिए राज निवास की ओर बढ़ते हुए। उल्लेखनीय है कि किसान विरोधी कानून के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का विशालमार्च चल रहा है। किसान 26 नवंबर से सिंधू बॉर्डर में आंदोलन कर रहे हैं और आज किसान आंदोलन का 51वां दिन है। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, देश के किसान अपने अधिकार के लिए सत्याग्रह कर रहे हैं और देशवासियों को इसका हिस्सा बनना चाहिए।


सरकार अपनी बात पर अड़ी रही तो 15 मिनट में बाहर आ जाएंगे : राकेश टिकैत

इसके पहले दिल्ली के विज्ञान भवन में किसानों के प्रतिनिधियों और सरकार के मंत्रियों के बीच नौवें दौर की बातचीत शुरू होने से पहले भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अगर सरकार अपनी बात पर अड़ी रही तो 15 मिनट बाद बाहर आ जाएंगे। बैठक के लिए राकेश टिकैत विज्ञान भवन पहुंच गए हैं। उन्होंने आईएएनएस से कहा, सरकार अगर बात नहीं करेगी तो 15 मिनट बाद वापस आ जाएंगे। यदि सरकार अपनी मांगों पट डटी रही तो, बातचीत का फायदा नहीं। हालांकि तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा विशेषज्ञों की एक कमेटी का गठन किए जाने के बाद किसान नेता पहली बार केंद्रीय मंत्रियों से मिल रहे हैं।

किसान यूनियनों के नेता केंद्र सरकार द्वारा लागू कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) कानून2020, कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार कानून2020और आवश्यक वस्तु (संशोधन) कानून2020को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
  FarmLaws: Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra during protesting three farm laws at Jantar Mantar
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/39DfvaU