-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

इंडियन सुपर लीग के बुधवार को खेले गए मैच में मुंबई सिटी ने बेंगलुरु FC को 3-1 से हराया।मुंबई की नौ मैचों में यह सातवीं जीत है। वह 22 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। बेंगलुरु FC की लगातार तीसरी हार है। पॉइंट टेबल में टीम के 12 अंक है और वह तालिका में पांचवें नंबर पर है। पहले हाफ में बेंगलुरु हावी
मैच के नौवें मिनट में बेंगलुरु की ओर से पहला गोल किया गया। यह गोल फाल ने हेडर के जरिये किया। विपिन के कार्नर को हेरनान सांटाना ने हेड लिया। फिर बॉल हर्मनजोत खाबरा से डिफलेक्ट होकर गेंद पोस्ट की ओर गई, जिसे फाल ने लपकते हुए हेडर के जरिए पोस्ट में डाल दिया। इसके छह मिनट बाद विपिन सिंह ने मंडार राव देसाई के एक बेहतरीन क्रास पर गोल करते हुए मुम्बई को 2-0 से आगे कर दिया।

बेंगलुरु ने दूसरे हाफ के शुरुआत में किए बदलाव

दो गोल से पिछड़ रही बेंगलुरू ने दूसरे हाफ की शुरुआत दो बदलावों से की। 58वें मिनट में मुम्बई के अमे रानावडे को पीला कार्ड मिला और इसी मिनट में बेंगलुरू ने तीसरा बदलाव किया। 60दूसरी ओर मुम्बई ने 66वें मिनट में दो बदलाव किए। 69वें मिनट में सुपर-सब बार्थोलोमेव ओग्बेचे के एक प्रयास को बेंगलुरू के जुआनन ने बेकार कर दिया।
बेंगलुरु की ओर से कप्तान सुनील छेत्री ने गोल किया
71वें मिनट में बेंगलुरु के कप्तान सुनील छेत्री और क्लिटन सिल्वा ने एक अच्छा हमला बोला, लेकिन मुम्बई के कप्तान अमरिंदर ने उसे नाकाम कर दिया। 79वें मिनट में छेत्री ने पेनाल्टी पर गोल करके बेंगलुरु का खाता खोल दिया। वहीं 84वें मिनट में मुंबई ने एक गोल दागकर स्कोर 3-1 कर दिया। मुंबई के लिए यह गोल बार्थोमोलेव ओगबेचे ने किया। हालांकि इसके दो मिनट बाद ही मुंबई के अहमद जोहोउ को रेड कार्ड दिखाया गया और मुम्बई को अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा। इसके बाद बावजूद मुम्बई सिटी ने 3-1 की स्कोर को कायम रखते हुए अपने सातवीं जीत दर्ज कर ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ISl में बुधवार को खेले गए मैच के दौरान मुंबई सिटी और बेंगलुरु FC के खिलाड़ी गोल पोस्ट के नजदीक गेंद को अपने पास लेने का प्रयास करते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bejDRc