-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

आम आदमी पार्टी के विधायक व पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती अपने एक विवादित बयान को लेकर कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं। शनिवार को अमेठी में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर आए सोमनाथ ने कहा था कि '' UP के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं।'' उनके इस बयान से स्वास्थ्य महकमे में खासी नाराजगी है। मुख्यमंत्री चिकित्सा अधिकारी आशुतोष दुबे ने आप विधायक पर जगदीश कोतवाली में FIR दर्ज कराई है। वहीं, आज रायबरेली में उन पर हिंदू युवा वाहिनी के कुछ लोगों ने स्याही फेंक दी। इस घटना से आप कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी है।

क्या है पूरी बात, क्यों दिया था ऐसा बयान?

दरअसल, आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लड़ने का ऐलान किया है। इससे पहले पार्टी पंचायत चुनाव में उतरने वाली है। शनिवार को चुनाव की तैयारी को लेकर सोमनाथ भारती दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल मॉडल और योगी सरकार की नीतियों की तुलना की थी। कहा कि हमारा बजट 60 हजार करोड़ हो गया है और इसी मॉडल को लेकर हम यूपी में आए हैं।

यूपी में बच्चियों की सुरक्षा के लिए इनके पास पुलिस तो नहीं है, लेकिन स्कूलों की कोई फोटो खींच न ले, इसके लिए ये पुलिस लगा देते हैं। हमारे विधायक यूपी के 75 जिलों में घूम रहे हैं। यहां के अस्पताल को देख रहे हैं। ऐसी बद्तर हालत में हैं कि अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं।

सोमनाथ भारती ने यह बयान क्यों दिया था, इसका उन्होंने रायबरेली जिले में खुलासा किया। बताया कि हाल ही में वे मिर्जापुर जनपद गए थे। वहां एक सरकारी अस्पताल की बेड पर मरीजों के साथ कुत्ते बैठे हुए मिले थे।

विधायक पर फेंकी स्याही

विधायक सोमनाथ भारती के विवादित बयान से लोगों में आक्रोश है। इसका असर सोमवार को रायबरेली में भी देखने को मिला। यहां हिंदू युवा वाहिनी के कुछ लोगों ने विधायक सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकी है। पुलिस ने सोमनाथ को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में रोका है। विधायक को पुलिस अमेठी भेजने का इंतजाम कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो रायबरेली की है। यहां सर्किट हाउस में विधायक सोमनाथ भारती पर कुछ लोगों ने स्याही फेंक दी। इस दौरान पुलिस और आप कार्यकर्ताओं के बीच बहस भी हुई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38tINJQ