-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

विकास कार्यों में ढिलाई को देखते हुए शुक्रवार शाम को कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने जांच कराकर राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक समेत आठ अभियंताओं से जबाब तलब किया है। सभी को नोटिस जारी करते जबाब देने को कहा गया है। टूरिज्म डेवलपमेंट वर्क ऑफ गोदौलिया चौक टू दशाश्वमेध घाट वाराणसी परियोजना की जांच कमेटी द्वारा करायी थी।

परियोजना प्रबंधक से कमिश्नर ने जवाब-तलब किया

जांच में पाए गये कमियों को दस दिनों के अंदर दुरुस्त कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने हेतु परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम आरबी सिंह को निर्देशित किया गया था। इसके के बावजूद परियोजना प्रबंधक द्वारा अब तक रिपोर्ट प्रस्तुत न करने को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने परियोजना प्रबंधक से जवाब-तलब किया है।

प्रत्येक माह की 25 तारीख तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है

आठ अभियंताओं में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, सिंचाई निर्माण मंडल, सिंचाई कार्य मंडल, नलकूप मंडल, जल निगम को निर्देशित किए जाने के बावजूद भी रिपोर्ट अब तक प्रस्तुत न करने को कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी कर संबंधित अभियंताओं से जवाब-तलब किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने निर्माणाधीन परियोजनाओं को मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3boiIxM