-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के खतरे की आशंका को देखते हुए लखनऊ चिड़ियाघर का बर्ड सेक्शन बंद कर दिया गया है। रविवार सुबह से ही बर्ड हाउस सेक्शन में दर्शकों के जाने पर रोक लगा दी गई है। कानपुर में बर्ड फ्लू के केस मिलने के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया है। बर्ड फ्लू को लेकर उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि सबको सतर्क कर दिया है, पशुपालन विभाग इसमें काम कर रहा है। कानपुर में संभावना बनने के बाद सैनिटाइजेशन हो रहा है। मुझे भरोसा है कि हम जल्दी ही बर्ड फ्लू पर काबू पा लेंगे।

कानपुर में हो चुकी है पुष्टि

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर कानपुर में पुष्टि हुई है। इसे लेकर पूरी एडवाइजरी जारी कर दी गई है। सभी को अलर्ट किया गया है। कैसे इसकी जांच करनी है, इसके निर्देश दिए गए हैं। इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। केवल सतर्क रहने की आवश्यकता है।

पशुओं को चिकन देना बंद

चिड़ियाघर प्रशासन ने अब भोजन के रूप में पशुओं को चिकेन देना बंद कर दिया है। ज्यादातर जानकारों को चिकन की जगह अंडा दिया जा रहा है। वह भी 20 मिनट तक उबालने के बाद दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बर्ड फ्लू से बचाव के लिए पक्षियों को दवाइयां भी दी जा रही है और डॉक्टरों को समय-समय पर चेकिंग करने को लगाया है।

बर्ड फ्लू के लिए यूपी सरकार की एडवाइजरी

  • अगर कोई बाहरी पक्षियों का झुंड पानी पीने के लिए आता है तो उस पर नज़र रखी जाए। जलाशयों में पानी पीने के बाद अगर कोई पक्षी मृत पाया जाता है तो तत्काल फॉरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजा जाए।
  • दूसरे राज्यों से आनेवाले पक्षियों खासकर कुक्कुट यानि मुर्गियों को लेकर आने वाली गाड़ियों की जांच की जाए। अगर कोई पक्षी बीमार या मृत पाया जाता है तो उसे प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने न दिया जाए।
  • सभी बर्ड सेंक्चुरी और पक्षी पार्कों की सूची बनाई जाए जहां पर प्रवासी पक्षी आते हैं। भारत सरकार की ओर से संक्रमण को लेकर गाइडलाइन्स का पूरी तरह से पालन कराया जाए और संक्रमण रोकने के तरीकों को इस्तेमाल किया जाए।
  • प्रदेश के जिलाधिकारी ये सुनिश्चित करें कि उनके जिलों में फेस मास्क और पीपीई किट की कमी ना हो, इसका ज़रूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाए।
  • जिलों में मुर्गा और उसके उत्पादों के इस्तेमाल के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाए. किसी भी तरह की अफ़वाह को ना फैलने दिया जाए।
  • मुर्गा मंडियों को हफ्ते में एक दिन बंद रखा जाए और उस दिन मंडी की पूरी साफ सफाई की जाए।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी में पक्षियों के महामारी ने दस्तक दे दी है। इसको लेकर यूपी सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। इसको लेकर सरकार की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35pozim