-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान में शनिवार देर रात खीरो पुलिस व एसओजी की टीम व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग का जवाब देते हुए पुलिस ने जब फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। लेकिन दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश शातिर अपराधी है और उसपर रायबरेली व लखनऊ के आस पास के जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

घायल बदमाश के पास से पुलिस ने एक बाइक व अवैध असलहा भी बरामद किया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक भी जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मुठभेड़ की जानकारी ली।

मुखबीर से मिली सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार जिले के खीरो थाना क्षेत्र की पुलिस को वायरलेस पर सूचना मिली कि लालगंज पुलिस की चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर निहस्था की ओर भाग रहे है। जिसपर खीरो थानेदार व एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की तो निहस्था से कुछ आगे एक बाइक पर सवार दो लोग दिखे। जिन्होंने पुलिस को देख फायर कर दिया।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमे एक बदमाश के पैर पर गोली लगी।वही उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज़ के लिए सीएचसी भिजवाया लेकिन वंहा से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल बदमाश की पहचान पिंटू सिद्दीकी के तौर पर हुई वही फरार बदमाश की पहचान भूचाल सिंह के तौर पर की गई।पिंटू के ऊपर जिले व आसपास के जनपदों में कई मुकदमे दर्ज है। हाल ही में उसने में लूट की एक वारदात को अंजाम दिया था।उसी का पैसा लेने के लिए वो आज आया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घायल बदमाश के पास से पुलिस ने एक बाइक व अवैध असलहा भी बरामद किया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39hnWJ1