-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार देर शाम को बेटी को थप्पड़ जड़ने से नाराज सास ने दामाद का कालर पकड़कर इतनी जोर का धक्का दिया कि वो दीवार से जा भिड़ा। उसके सिर में गंभीर चोटें आई, और वो वहां से हटकर दूसरे कमरे में जा लेटा और इसी अवस्था में उसकी मौत हो गई। आज सुबह बिस्तर पर उसका शव पाया गया। पुलिस ने आराेपी सास को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल ये घटना रायबरेली जिले के बछरावा थाना क्षेत्र के पासी टूसी गांव की है। गांव निवासिनी धन्नों की पुत्री सरिता और दामाद अजय उसी के साथ रहते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार अक्सर बेटी-दामाद में नोक झोक और झगड़ा होता रहता था।

बताया जा रहा है कि बीती रात भी बेटी-दामाद में झगड़ा हुआ, इस बात को लेकर कि अजय बाहर से देर में घर लौटा। पत्नी ने उससे देर में लौटने की वजह पूछी तो इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। नौबत यहां तक आ गई कि अजय ने पत्नी को एक थप्पड़ जड़ दिया।

बेटी को थप्पड़ लगते देख आग बबूला हुई सास

दामाद का बेटी को थप्पड़ जड़ना था कि सास धन्नों आग बबूला हो गई। उसने आव देखा ना ताव दामाद की कालर पकड़ी और धक्का दे दिया। धक्का लगते ही अजय सीधे दीवार से जा लगा और उसके सिर में गंभीर चोटें आई। इसके बाद सब अलग-अलग हो गए। अजय दूसरे कमरे में जा लेटा।

लेकिन जब रोज की तरह आज अजय समय पर नहीं उठा तो परिवार वाले कमरे में गए, तो वो बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था। बताया जा रहा है कि सिर में गंभीर चोट आने से अजय की जान चली गई। करीब 6 साल पहले अजय की शादी हुई थी और उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।

बछरावां एसओ ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थलीय निरीक्षण के बाद साक्ष्य संकलित करके शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित सास को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थलीय निरीक्षण के बाद साक्ष्य संकलित करके शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b8wSmp