-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

नए साल की शापिंग कर घर वापस लौट युवकों की अनियंत्रित कार एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। यह हादसा मवाना रोड पर थाना गंगानगर क्षेत्र में देर रात करीब एक बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार इंचौली निवासी हुसैन, शाह आलम उर्फ भूरा और सलमान शुक्रवार देर रात अपने खतौली निवासी रिश्तेदार आदिल व सिकंदर के साथ मेरठ में शॉपिंग करने के लिए आए थे। देर रात वह अपनी बलेनो कार से वापस घर की ओर लौट रहे थे। मवाना रोड पर जब उनकी कार जेपी कॉलेज के सामने पहुंची तभी अचानक उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि कार के परखच्चे उड़ गए।

तेज धमाके की आवाज सुनकर चौंक जग गए लोग

तेज धमाके की आवाज सुनकर रात में लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन कार में बुरी तरह फंसे होने के कारण सफलता नहीं ​मिली, तब क्रेन को बुलाकर किसी तरह अंदर फंसे युवकों को बाहर निकाला गया।

इस दुर्घटना में कार में सवार आदिल (20), सिकंदर (21) और सलमान (19) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में हुसैन और शाहआलम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को गंगानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तीनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भिजवाया। इस घटना की खबर परिजनों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार की सामने आ रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र में देर रात हुए हादसे में तीन लोगेां की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X26BxT