-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

प्रयागराज के मुंडेरा बाजार में रविवार की रात एक प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल शख्स पड़ोसी जनपद कौशांबी के चायल ब्लॉक के प्रमुख का चुनाव लड़ चुका है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने छह अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

कौशांबी में क्षेत्र पंचायत सदस्य है पीड़ित

कौशांबी जिले के पूरामुफ्ती के मीरपुर निवासी प्रदीप कुमार कनौजिया क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। वह क्षेत्र पंचायत चायल से ब्लाक प्रमुख पद के लिए दावेदार थे। वर्ष 2018 में उन्होंने ब्लाक प्रमुख चायल के लिए चुनाव लड़ा था। लेकिन जीत हासिल नहीं हो सकी। इन दिनों वह प्रयागराज के धूमनगंज थानांतर्गत मुंडेरा बाजार में रहकर प्लाटिंग का काम करते हैं। रविवार की देर रात वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

जैसे ही प्रदीप कुमार पूरामुफ्ती के कुंसुवा स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो वहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे छह अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया। सभी बदमाश हथियार बंद थे। जब तक प्रदीप कुमार कुछ समझ पाते कि बदमाश उन पर ताबड़तोड़ हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इससे प्रदीप मरणासन्न हो गए। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले में प्रदीप के सिर में गंभीर चोटें आईं।

छह अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और परिजनों ने आनन फानन में घायल प्रदीप को इलाज के लिए मुंडेरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में परिजनों की तहरीर पर पूरामुफ्ती पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घायल प्रदीप को इलाज के लिए मुंडेरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q8Xub4