-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की गौरी पाठकपुरवा गांव में अवैध संबंध को लेकर एक युवक की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी ग्रामीण ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के गौरी पाठकपुरवा गांव निवासी 42 साल का ओमप्रकाश शनिवार की रात अपने खेत की रखवाली करने के बाद घर वापस लौट रहा था। रास्ते में ही पहले से घात लगाए बैठे चार लोगों ने युवक पर हमला कर दिया। युवक की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस व परिजनों को जानकारी दी।

गांव की एक महिला से अवैध संबंध का आरोप

बताया जाता है कि युवक का गांव की एक महिला से अवैध संबंध था। जिसके चलते युवक की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर खैरी घाट थानाध्यक्ष विमलेश सिंह मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार घटनास्थल पहुंच कर निरीक्षण किया।

एएसपी ने बताया कि युवक की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई है। चार लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी में बहराइच जिले के खैरी घाट में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा है कि उसका गांव की ही एक महिला के साथ संबंध था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35qafGt