-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना के नए स्ट्रेन के जिले में चार नए मामले मिलने से हड़कंप मच गया है। अब जिले में नए स्ट्रेन के पांच मामले हो चुके हैं। सबसे पहले यह स्ट्रेन एक बच्ची में मिला था, यह बच्ची अपने माता पिता के साथ दिसंबर की रात लंदन से दिल्ली आयी थी। सोमवार को जो चार नए मरीज सामने आए हैं उनमें बच्ची के माता पिता के अलावा फूफा और 17 साल का रिश्तेदार शामिल हैं।

स्वास्थ्य ​विभाग के मुताबिक अब तक मिले नए स्ट्रेन के सभी पॉजिटिव एक ही परिवार से हैं। सरकार की गाइड लाइन के अनुसार लंदन से आने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें शहर की संत ​विहार कालोनी में भी एक परिवार आया था। इस परिवार के सैंपल लिए जाने पर जांच में बच्ची की रिपोर्ट में नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी। 14 दिसंबर की रात यह परिवार दिल्ली आया था और वहां से मेरठ अपने घर पहुंचा था।

13 सैंपल सेंट्रल लैब भेजे गए थे
जानकारी के अनुसार नए स्ट्रेन की पुष्टि के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 13 सैंपल केंद्रीय लैब भेजे थे, जिनमें 12 की रिपोर्ट आ गई है। इनमें सात की रिपोर्ट निगेटिव है, जबकि अब तक पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक रिपोर्ट जो आनी है वह बच्ची की बुआ की है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है।

वहीं दूसरी ओर जो चार नए मरीज सामने आये हैं उनमें दो रूड़की रोड स्थित बलंवत एनक्लेव कालोनी में रहते हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गाइड लाइन के अनुसार सुरक्षा के लिए कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय पुलिस ने देर शाम कालोनी के मुख्य द्वार को बंद कराते हुए कालोनी के लोगों के बाहर जाने पर रोक लगा दी है।

कालोनी को किया गया सील
कालोनी के अंदर आने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। इस कालोनी में करीब 150 परिवार रहते हैं। कालोनी सील होने से कालोनी में रहने वाले अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस कालोनी में रहने वाले लोगों के सैंपल भी ​लिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोमवार को जो चार नए मरीज सामने आए हैं उनमें बच्ची के माता पिता के अलावा  फूफा और 17 साल का रिश्तेदार शामिल है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3blteWD