-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

राजधानी लखनऊ में रविवार की रात एक महिला सिपाही का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। उसकी तैनाती UP 112 में मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में थी। वह क्षेत्र के मऊ में किराए के मकान में रहती थी। मृतका का मोबाइल पुलिस को गायब मिला है। पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। FIR दर्ज करते हुए पुलिस सुसाइड के कारणों की तलाश कर रही है।

अयोध्या की रहने वाली थी मृतका
अयोध्या (फैजाबाद) जिले की रहने वाली 2018 बैच की महिला सिपाही उर्मिला राजधानी लखनऊ में मोहनलालगंज क्षेत्र के मऊ में किराए के मकान में रहती थी। रविवार रात 10 बजे से उसकी ड्यूटी थी। लेकिन जब वह ड्यूटी पर नहीं आई तो विभाग उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही थी। तभी पड़ोसियों से पुलिस को उसकी आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस पूरे मामले में सुसाइड की वजह पारिवारिक कारण मान रही है। ACP प्रवीण मलिक ने बताया कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसी वजह से इस बात का पता नहीं चला कि आखिर उर्मिला ने आत्महत्या क्यों की? मौके से उनका मोबाइल भी नहीं मिला है। मोबाइल की खोजबीन की जा रही है। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर पड़ताल जारी है।

सुसाइड से पहले खेला था बैडमिंटन
अब तक की जांच में सामने आया है कि सिपाही देर रात तक महिला सिपाहियों के साथ बैडमिंटन खेल रही थीं। बताया जा रहा है कि उर्मिला के अलावा हॉस्टल में थाने की दरोगा और महिला पुलिस कर्मी रहती हैं। देर शाम उर्मिला उनके साथ बैडमिंटन भी खेल रही थीं। उसके बाद वह अपने कमरे में चली गई थी। उर्मिला के मोबाइल से उसकी मौत के रहस्य से पर्दा उठ सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिपाही उर्मिला वर्मा।- फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MJMKS6