-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ‘प्रारंभ: Startup इंडिया इंटरनेशनल समिट’ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने Startup्स को शुरुआती पूंजी मुहैया कराने के लिए एक हजार करोड़ रुपए का Startup सीड फंड बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा Startup सिस्टम बना रहा है, जिसमें युवाओं पर फोकस हो। नए दशक में हम सब Startup को नई पहचान दिलाएंगे और BIMSTEC की ताकत का अहसास पूरे विश्व को कराएंगे। पीएम ने कहा कि हम देश में नए Startup को विकसित करने में मदद करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का स्टार्ट-अप इंडिया सीड फंड लॉन्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम एक Startup प्रणाली बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए मंत्र पर आधारित है।

बता दें कि ‘प्रारंभ: Startup इंडिया इंटरनेशनल समिट’ का आयोजन कॉमर्स मिनिस्ट्री के डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड की तरफ से किया गया। दो दिन के कार्यक्रम के आखिरी दिन PM ने बे-ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कॉर्पोरेशन (BIMSTEC) के युवा इनवेंटरों से बात की। BIMSTEC देशों में बांग्लादेश, भूटान, इंडिया, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड आते हैं।

समिट को संबोधित करते हुए युवाओं को नौकरी की जगह Startup शुरू करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पहले अगर कोई युवा Startup शुरू करता था तो लोग कहते कि तुम नौकरी क्यों नहीं करते। Startup क्यों? लेकिन अब लोग कहते हैं कि नौकरी ठीक है परन्तु Startup क्यों नहीं शुरू करते। उन्होंने कहा कि ये बदलाव बिम्सटेक देशों की बहुत बड़ी ताकत है।

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा Startup ईको-सिस्टम
मोदी ने कहा कि बदलाव की यात्रा में हर देश के अपने अनुभव होते हैं। भारत ने 5 साल के अनुभव साझा करने के लिए एक बुकलेट जारी की है। BIMSTEC देश भी अपने अनुभव साझा करें। ये हम सभी को सीखने में मदद करेंगे। Startup इंडिया मिशन की शुरुआत में कई चुनौतियां थी। आज भारत दुनिया के सबसे बड़े Startup ईको-सिस्टम में से एक है। 14 हजार Startup किसी न किसी अभियान में लगे हैं।

Startup में भविष्य को बदलने की शक्ति : PM
उन्होंने कहा कि एक Startup सैटेलाइट लॉन्चिंग पर बात कर रहा था। आपने जो भी बताया, वो इस बात का अहसास कराते हैं कि आपमें भविष्य को बदलने की कितनी शक्ति है। जो युवा पहले से Startup में हैं, उन्हें देखते ही पहला रिएक्शन होता है वाह। आपका Startup है। यह बदलाव BIMSTEC की बहुत बड़ी ताकत है। भारत और BIMSTEC के Startup में एक जैसी ऊर्जा दिख रही है।

Startup इंडिया मूवमेंट के 5 साल पूरे हुए
उन्होंने कहा कि Startup इंडिया मूवमेंट अपने सफल 5 साल पूरे कर रहा है। आज ही भारत ने कोरोना के खिलाफ ऐतिहासिक सबसे बड़ी वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू की है। ये दिन हमारे वैज्ञानिकों, युवाओं और हमारे उधमियों की क्षमताओं और हमारे डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों के परिश्रम और सेवाभाव का साक्षी है।

एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ का फंड
खेती से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए देश ने 1 लाख करोड़ का फंड बनाया है। इससे Startup के लिए कई मौके बनेंगे। ये नए अप्रोच नई तकनीक को जन्म दे रहे हैं। एक पटरी पर चलने की सोच बदल रहे हैं। आज जितने Startup आ रहे हैं, सभी अलग आइडिया के साथ आ रहे हैं। हर सेक्टर में क्रांति कर रहे हैं। इनका स्केल अभूतपूर्व है। इन्हें पैशन गाइड कर रहा है। जब नई चुनौती आती है, तो कोई न कोई Startup सामने आता है। कहता है, ‘यह काम हम करेंगे’।


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Startup Summit: Government will give 1000 crores rupees to help new startups
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3oXefWQ