-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक सेना के जवान को हापुड़ जिले से हिरासत में लिया है। एटीएस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गए जवान ने वालिंटियर रिटायरमेंट के लिए अप्लाई किया है। उसके पास से भारत की जासूसी करने को लेकर कुछ एविडेंस मिले हैं। वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। एटीएस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

यूपी एटीएस चीफ जी के गोस्वामी के निर्देश पर यूपी एटीएस की टीम ने शुक्रवार को एक और बड़ा ऑपरेशन करते हुए पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले को दबोचा है। सेना में तैनाती के समय से एक जवान जासूसी कर रहा था। मौजूदा समय पर जवान ने वालंटियर रिटायरमेंट के लिए अप्लाई किया हुआ था। यूपी एटीएस टीम हापुड़ में छापेमारी कर रही है।

बीते 48 घंटे से एटीएस की उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में छापेमारी चल रही है
उत्तर प्रदेश एटीएस की विभिन्न टीमें अन्य राज्यों में भी छापेमारी कर रही हैं। उत्तर प्रदेश रहने वाले रोहिंग्या के लोगों की तलाश में बीते 48 घंटे से एटीएस की एक दर्जन से ज्यादा टीमें छापेमारी में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि उसी कड़ी में सेना के जवान का एटीएस को इनपुट मिला था। फिलहाल यूपी एटीएस सेना का जवान यूपी एटीएस की हिरासत में हैं आगे की पूछताछ और छापेमारी जारी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी एटीएस की टीम ने सेना के एक जवान को पाकिस्तान की जासूसी करने के आरोप में पकड़ा है। उसके पास से टीम को काफी साक्ष्य मिले हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39dOw5K