-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

मध्य भारत के ऊपर हवाओं का संगम क्षेत्र बनने से आज गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बरकरार है। जहां बादलों के कारण तापमान में सोमवार को भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी‚ मगर दोपहर बाद से देर रात तक चली बूंदाबांदी ने आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी के संकेत दे दिये हैं। मौसम वैज्ञानिकों का भी अनुमान है कि बादलों के हटते ही हवाएं रफ्तार पकड़ेगी और शीतलहर शुरू हो जायेगी। उत्तर प्रदेश के पश्चमी क्षेत्र में बारिश होने के अनुमान हैं।

पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्‍सों में बारिश का अनुमान है। वहीं उत्तर भारत के विभिन्न भागों में सोमवार के बाद मंगलवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई और तापमान समान्य से अधिक रह सकता हैं।

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होंगी। इसमें शामली, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, नोएडा समेत अन्य जिले शामिल है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रही बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि, आने वाले दिनों में मध्य भारत के ऊपर बना हवाओं का संगम क्षेत्र अभी प्रभावी है‚ लेकिन इसमें तेजी भी नहीं आते दिखी है। ओलावृष्टि के लिये अरब सागर से राजस्थान तक बना विपरीत हवाओं का क्षेत्र यानी टर्फ लाइन बनी हुई है‚ जिससे आर्द्रता बनी हुई है। इस स्थिति में गरज के साथ बारिश होना भी जरूरी है। इस लिहाज से ओलावृष्टि की संभावना नगण्य भी हो सकती है‚ लेकिन मंगल‚ बुध को बारिश की संभावना निश्चित बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिक ड़ॉ. एसएन पांडे़य सुनील ने बताया कि टर्फ लाइन तो मध्य भारत के ऊपर बनी हुई है‚ जो कभी भी ओलावृष्टि को संभव कर सकती है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी यूपी के जिलों में आसपास मामूली ओलावृष्टि आज सो सकती है। यही स्थिति कानपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी आने वाले दो एक दिनों में बन सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पश्चिमी यूपी के आधा दर्जन जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KSpxNf