-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में आज से कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाएगी। पहला डोज आज से 28 दिन पहले 16 जनवरी को दिया गया था। तब टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए सरकार ने कहा था कि 13 फरवरी से दूसरा चरण शुरू होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 77,66,319 लोगों को करोना वैक्‍सीन की पहली डोज दी गई है।

पहले चरण में 58.65 लाख स्वास्थ्यकर्मी और 19 लाख फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया। जिन स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को पहला टीका लगवाए हुए 28 दिन पूरे हो चुके हैं, उन्हें आज दूसरा डोज दिया जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन शुरू करने से पहले FAQs जारी किए थे। इसमें कहा था कि दो डोज में 28 दिन का अंतर रहेगा। जिस वैक्सीन का पहला डोज दिया है, उसका ही दूसरा डोज भी दिया जाएगा। यानी अगर पहला डोज कोवीशील्ड का लगा है तो दूसरा भी उसका ही होगा। दूसरे डोज के 14 दिन बाद ही वैक्सीन का असर शुरू होगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
The second dose of Corona vaccine will be introduced in the country from today
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37cWBqW