-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क (भोपाल)। किसान आंदोलन का आज (4 मार्च) 98वां दिन है। 26 नवंबर से शुरू हुए इस आंदोलन को 6 मार्च को 100 दिन पूरे हो जाएंगे। इस दिन संयुक्त किसान मोर्चा व अन्य किसान संगठन घरों व कार्यालयों पर काले झंडे लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरी तरफ, कृषि कानूनों के खिलाफ टीकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गर्मियों के लिए अपनी तैयारी कर ली है। प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन स्थल पर पंखे, बोरवेल और फ्रिज का इंतजाम किया है। 

पंजाब में कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अमृतसर से कल जत्था रवाना हो रहा है, गर्मियों को ध्यान में रखते हुए ट्रोलियों में इंतजाम किए गए हैं। किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के महासचिव ने बताया, "पंखे, पानी और मच्छरों के लिए व्यवस्था की गई है।" 

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता दर्शन पाल ने मीडिया से कहा कि 6 मार्च को दिल्ली की सीमाओं को जोड़ने वाले केएमपी एक्सप्रेसवे पर 5 घंटे की नाकाबंदी होगी। सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच जाम किया जाएगा। यहां टोल प्लाजा को टोल फीस जमा करने से भी मुक्त किया जाएगा। इतना ही नहीं, संयुक्त किसान मोर्चा 8 मार्च को महिला किसान दिवस के रूप में मनाएगा। देश भर के सभी संयुक्त किसान मोर्चे के धरना स्थल 8 मार्च को महिलाओं द्वारा संचालित होंगे। 

इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा जिन राज्यों में अभी चुनाव होने वाले है, उन राज्यो में SKM भारतीय जनता पार्टी (BJP) को किसान-विरोधी, गरीब-विरोधी नीतियों के लिए दंडित करने की जनता से अपील करेगा। 

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि, जब तक सरकार बात नहीं मानेगी, आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा। सरकार से अभी बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है, तैयारी लंबी है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Farmers Protest Day 98: fridges, fans installed at Tikri border
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2PBt9Fr