-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क,मुंबई। घर..ईंट,पत्थर,लकड़ी,सीमेंट और चार दीवारों से नहीं बनता। घर बनता है लोगों से और उन लोगों को एक साथ जोड़कर रखने का काम करती हैं एक स्त्री,जो अपने सारे सपने एक किनारे करके परिवार के लिए अपना जीवन समर्पित कर देती है। भले ही औरतों के इस बलिदान को न गिना जाता हो, लेकिन सच्चाई से मुंह फेरकर समाज इस कड़वे सच को बदल नहीं पायेगा। महिलाएं समाज और घर का अहम हिस्सा है इसलिए उनका सम्मान भी जरूरी है और इसी वजह से आज यानि कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्र और राज्य सरकारों ने महिलाओं को कुछ विशेष तोहफे दिए है।

The Surprising History of International Women's Day - HISTORY

महिलाओं को क्या मिलें तोहफे

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने महिलाओं के लिए ताजमहल समेत कई संरक्षित स्मारकों में एंट्री फ्री कर दी । साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को कोरोना वायरस टीका लगाने के लिए खास इंतजाम किए है।
  • दिल्ली की कमान...दिल्ली पुलिस के महिला पुलिसकर्मियों को दी जाएगी। दिल्ली पुलिस के PRO के अनुसार, दिल्ली पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या करीब 11 हजार है,जिसमें थानों का काम, ट्रैफिक का काम और PCR की कमान महिला पुलिसकर्मियों के हाथ में होंगी और सहायता के लिए पुरुष पुलिसकर्मी को रखा जाएगा।
  • कोरोना वैक्सीन को लेकर उत्तरप्रदेश सरकार ने खास पहल की है। 75 जनपदों में 3-3 बूथ पर केवल महिलाओं को वैक्सीन दी जाएगी। 
  • मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन को गुलाबी रंग की रोशनी का इस्तेमाल करके सजाया गया है,जिसकी खास तस्वीर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शेयर की है। 
  • इसके साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन, पश्चिम बंगाल का आसनसोल स्टेशन, गुजरात का अहमदाबाद व वडोदरा रेलवे स्टेशन, आंध्र प्रदेश का गुंतकल रेलवे स्टेशन, कर्नाटक का हुबली रेलवे स्टेशन, मध्य प्रदेश का मदन महल रेलवे स्टेशन और हरियाणा के अंबाला रेलवे स्टेशन समेत कई अन्य स्टेशनों को खासतौर पर सजाया गया है।
  • अगर बात की जाएं यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण की तो, इस खास दिन पर महिला थाने के निर्माण के लिए 4 हजार वर्ग मीटर जमीन यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण ने दी है। साथ में ​महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट भी बनवाए जाएंगे। 
  • वही राजस्थान सरकार ने आज राज्य की रोडवेज बसों में महिलाएं के लिए फ्री व्यवस्था की है। महिलाएं फ्री सफर का लाभ रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 11.59 बजे तक उठा सकती है।
  • तेलंगाना सरकार ने सभी महिला कर्मचारियों के लिए छुट्टी का ऐलान किया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें आकस्मिक छुट्टी देने का निर्देश दिया गया है।

Let's talk women's reservation



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Womens day special central to state government some gifts to all womens in india
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3sSnhWq