-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) ने एक बार फिर से अपना खौफ दिखाना शुरू कर दिया है। इस महामारी की दूसरी लहर ने भारत में तेजी से पैर पसारे हैं। बीते कुछ दिनों से यहां कोविड-19 (Covid-19) के मामलों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है।शनिवार को देश में कोरोना के 89 हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं। जो साल 2021 का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 714 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। इसी के साथ अब देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 6 लाख 58 हजार को पार कर गई है।

बंगाल चुनाव पर बोले जेपी नड्डा- नंदीग्राम में ममता बनर्जी की हार तय

यहां बता दें कि देश में अब तक कुल 1 लाख 64 हजार 110 लोगों की मौत कोरोनावायरस से हो चुकी है। वहीं बात करें वैक्सीनेशन की तो अब तक भारत में 7 करोड़ से अधिक कोरोना की डोज दी जा चुकी हैं। 

अब तक कुल मरीजों की संख्या     

1 करोड़ 23 लाख 92 हजार 960

ठीक हुए मरीजों की संख्या     

1 करोड़ 15 लाख 69 हजार 241

कोरोना से मरने वालों की संख्या     

1 लाख 64 हजार 110

कुल एक्टिव मामलों की संख्या    

6 लाख 58 हजार 909

देश में कुल वैक्सीनेशन    

7 करोड़ 30 लाख 54 हजार 295



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19 India: more than 89000 infected found in 24 hours, 714 death
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3wkD8zE