-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। हर एक्टिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। हालात नियंत्रण से बाहर हो चूके हैं। ऑक्सीजन की तेजी से सप्लाई के लिए भारतीय वायुसेना को मोर्चा संभालना पड़ रहा है। अस्पतालों में बेड की कमी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की है।

Covid19india.org के मुताबिक रविवार सुबह 10 बजे देश में 3 लाख 48 हजार 979 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 26 लाख 74 हजार 287 हो गई है। अच्छी खबर ये भी है कि बीते 24 घंटे में 2 लाख 15 हजार 803 मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में अब तक 1 करोड़ 69 लाख 51 हजार 769 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2 हजार 761 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही मरने वालों की कुल संख्या 1 लाख 92 हजार 310 हो गई है।  

कोरोना के आंकड़े

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.48 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौत: 2,761
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.15 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.69 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.40 करोड़
  • अब तक कुल मौत: 1.92 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 26.74 लाख

कोरोना अपडेट्स

  • भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार हमने COVAXIN डोज़ की कीमतों की घोषणा की है - राज्य सरकार के लिए प्रति डोज़ 600 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये प्रति डोज़ दिया जाएगा: भारत बायोटेक
  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 25,36,612 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 14,09,16,417 हुआ।
  • भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,79,18,810 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,19,588 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद 
  • उ. प्र.: मुरादाबाद में कोरोना से हुई मौतों के दाह संस्कार के अगले दिन अस्थियां ले जाने को कहा गया है। मोक्ष धाम की देखरेख करने वाले ने बताया,''लोग तीसरे-चौथे दिन ले जाते हैं तो जो दाह संस्कार आते हैं उन्हें चिता नहीं मिल पाती है। इसलिए चिता को अगले दिन खाली करने को कहा गया है।''
  • कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से राज्य में सोमवार सुबह 7 बजे तक के लिए वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है।
  • देश में कोरोना के आंकड़ों में भले ही काफी तेजी देखने को मिली हो, लेकिन आबादी के लिहाज से देखें तो अभी भारत काफी अच्छी स्थिति में है। इस मामले में हम दुनिया में 119वें नंबर पर हैं, जहां सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं।
  • आंकड़ों के अनुसार भारत में हर 10 लाख की आबादी में 11,936 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं और 136 लोगों की मौत हो रही है। इतनी ही आबादी में अमेरिका में 98,000 बहरीन में 96,000, इजराइल में 91,000, फ्रांस में 83,000, बेल्जियम में 82,000, स्पेन में 74,000 और ब्राजील में 66,000 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।
  • गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटेल दो दिनों से गृहमंत्री अमित शाह के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। आज भी एक उद्घाटन समारोह में वो शाह के साथ मौजूद थे। गुजरात के CM विजय रूपाणी भी यहां मौजूद थे।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus India live updates Coronavirus India update Oxygen deficiency in hospitals
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3niTgO0