-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। साल 2020 की तुलना में इस बार स्थिति ज्यादा चिंताजनक हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे के भीतर 2 लाख 34 हजार 692 के कोरोना मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 1341 मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं,1 लाख 23 हजार 354 मरीज ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों की स्थिति बिगड़ती जा रही है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 1 करोड़ 45 लाख 26 हजार 609 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं,1 लाख 75 हजार 649 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1 करोड़ 26 लाख 71 हजार 200 लोग स्वस्थ हो गए हैं। फिलहाल, देश की अलग-अलग अस्पतालों में 16 लाख 79 हजार 740 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

आंकड़ों में कोरोनावायरस

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.34 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौत: 1,338
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.22 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.45 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.26 करोड़
  • अब तक कुल मौत: 1.75 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 16.73 लाख

भारत में टीकाकरण के आंकड़े

  • देश में वैक्सीन का पहला डोज - 10,44,08,484
  • देश में वैक्सीन का दूसरा डोज -  1,55,29,157
  • देश में वैक्सीन के कुल डोज - 11,99,37,641
  • 24 घंटे में वैक्सीन का पहला डोज - 22,96,008
  • 24 घंटे में वैक्सीन का दूसरा डोज - 7,08,536
  • 24 घंटे में वैक्सीन का कुल डोज - 30,04,544

इन राज्यों की स्थिति चिंताजनक

महाराष्ट्र
यहां शुक्रवार को 63,729 नए मरीज मिले। 45,335 मरीज ठीक हुए और 398 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 37.03 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 30.04 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 59,551 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 6.38 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश
राज्य में शुक्रवार को 11,045 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 7,496 लोग रिकवर हुए और 60 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.84 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.20 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,425 मरीजों की जान चली गई। 59,183 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात
राज्य में शुक्रवार को 8,920 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 3,387 लोग रिकवर हुए और 94 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.84 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.29 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,170 मरीजों की मौत हो गई। 49,737 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़
राज्य में शुक्रवार को 14,912 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 12,240 लोग ठीक हुए और 138 की मौत हो गई। राज्य में 1.24 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। कुल 3.86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 5,580 पहुंच गया है।

दिल्ली
राज्य में शुक्रवार को 19,486 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 12,649 लोग रिकवर हुए और 141 की मौत हो गई। अब तक यहां 8.03 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7.30 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,793 मरीजों की जान चली गई। 61,005 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश
यहां शुक्रवार को 27,360 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 6,429 लोग रिकवर हुए और 103 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.93 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.33 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,583 मरीजों की मौत हो गई। 1.50 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus India Live Updates Coronavirus new cases in India Madhya Pradesh Maharashtra Gujarat Rajasthan Delhi Coronavirus
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3mWEk7S