-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम होता नजर आ रहा है। एक्टिव केस की संख्या घट रही है। वहीं, रिकवरी रेट बढ़ता जा रहा है। कोरोना के नए मामलों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटे के भीतर 1 लाख 26 हजार 649 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 2 लाख 54 हजार 879 नए मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान 2 हजार 781 मरीजों की मौत हुई है। करीब 35 दिन बाद सोमवार को रोजाना मौत का आंकड़ा 3,000 से नीचे आया है। इससे पहले 26 अप्रैल को 2,762 लोगों की जान गई थी। 

कोरोनावायरस संक्रमण से अब तक 2 करोड़ 81 लाख 73 हजार 655 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 2 करोड़ 59 लाख 39 हजार 504 मरीजों स्वास्थ हुए हैं। वहीं, 3 लाख 31 हजार 909 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 18 लाख 90 हजार 975 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.26 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.54 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,781
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.81 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.59 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.31 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 18.90 लाख

इन राज्यों में लॉकडाउन
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन राज्यों में सख्त पाबंदी
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus latest update in India New cases of coronaviruses recorded in India in the last 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3wZX9ez