-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना के केस में बीते 24 घंटे में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को 3 लाख 62 हजार 632 नए मरीजों की पहचान हुई, 3 लाख 52 हजार 5 लोग ठीक हुए। बीते दो दिन से 3.50 लाख से कम केस आ रहे थे और इससे ज्यादा ठीक हो रहे थे। बीते दिन देश में 4,128 की मौत भी हुई। यह लगातार दूसरा दिन है, जब 4 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना के चलते जान गंवानी पड़ी है।

देश में इस महामारी की चपेट में अब तक 2.37 करोड़ लोग आ चुके हैं। इसी तरह कुल 1.97 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। बीते कुछ दिनों से औसतन 3 लाख से ज्यादा लोग रोजाना रिकवर हो रहे हैं। इसलिए आज यह आंकड़ा 2 करोड़ को पार हो जाएगा। अभी कुल 37.06 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.62 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,128
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.52 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.37 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.97 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.57 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.22 लाख


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus India Live Updates New Corona Cases in last 24 Hours in India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3bq1IGC