-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में चल रही कोरोना की दूसरी लहर के बीच आज लोगों की लिए थोड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। बीते 5 दिन में पहली बार कोरोना के नए केस में कमी दर्ज की गई है। covid19india.org वेबसाइट पर सुबह 9 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3 लाख 66 हजार 317 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 5 मई से लगातार हर दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस सामने आ रहे थे। बता दें कि देश में 9 दिन के अंदर 35 लाख से ज्यादा नये केस आ चुके हैं।

इसके साथ ही देश में कोरोना से संक्रमितों होने वालों की कुल संख्या 2 करोड़ 26 लाख 62 हजार 410 हो गई है। इन्हीं, 24 घंटों में 3 हजार 747 लोगों की जान गई है। देश में अब तक 2 लाख 46 हजार 146 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, आज 3 लाख 53 हजार 580 लोगों की अस्पताल से छुट्टी भी हुई है। देश में अब तक 1 करोड़ 86 लाख 65 हजार 266 ठीक हो चुके हैं। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 37 लाख 41 हजार 368 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति 

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.66 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,747
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.53 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.26 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.86 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.46 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.41 लाख

कोरोना वायरस अपडेट्स

  • देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,01,76,603 हो गया है।
  • भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,37,50,077 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,74,606 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद।
  • उत्तराखंड: राज्य में 11 मई सुबह 6 बजे से 18 मई सुबह 6 बजे तक के लिए कोविड कर्फ्यू लगाया जाएगा। फल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद की दुकानें सुबह 7-10 बजे तक खुली रहेंगी। शॉपिंग मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स, जिम, थिएटर, असेंबली हॉल, बार, शराब की दुकानें अगले आदेश तक बंद रहेंगी।
  • मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने MOIL लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की। CM ने कहा, "MOIL 350 बेड के कोविड केयर सेंटर को राज्य में लगाएगा। सभी ऑक्सीजन बेड होंगे। MOIL 50 वेंटिलेटर और 350 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी देगा।"
  • इस बीच, ओडिशा के मशहूर मूर्तिकार और राज्यसभा सांसद रघुनाथ मोहापात्रा का रविवार को निधन हो गया। वे पिछले सप्ताह कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसके बाद से उनका भुवनेश्वर के एम्स में इलाज चल रहा था। 1943 में जन्मे मोहापात्रा पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित थे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंजाब, कर्नाटक, बिहार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की स्थिति पर बात की। इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियो से बात की थी।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। लॉकडाउन अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली में कल से मेट्रो चलनी बंद होगी। दिल्ली में 26 अप्रैल के बाद से कोरोना के केस कम होने शुरू हुए और पिछले एक-दो दिन में पॉजिटिविटी रेट 35% से घटकर 23% हो गया है।
  • उत्तर प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ाया गया है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की मियाद 10 मई को खत्म हो रही थी।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus India Live Updates New cases of coronavirus found in India in last 24 hours Coronavirus India latest news
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2RFFN70