-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी का प्रभाव कम होने लगा है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 95 हजार 685 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। ये आंकड़ा बीते 42 दिन में सबसे कम रहा है। इस दौरान 3 लाख 26 हजार 671 मरीज ठीक भी हुए। वहीं, 3 हजार 496 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल देश में 25 लाख 81 हजार 741 एक्टिव मरीज हैं। जिनका इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 2 करोड़ 69 लाख 47 हजार 496 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 करोड़ 40 लाख 47 हजार 760 मरीज ठीक हुए है। देश में अब तक कोरोना ने 3 लाख 7 हजार 249 लोगों की जान ली है। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति 

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.95 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.26 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,496
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.69 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.40 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.07 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 25.81 लाख

नहीं थम रहीं मौतें
देश में कोरोना की दूसरी खत्म होने की कगार पर है, लेकिन मरने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही है। मई में हर रोज औसतन 3,500 मौतें हुई हैं। ये पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। दुनिया में अब तक सिर्फ तीन देशों में कोरोना से 3 लाख से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है। इनमें अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे नंबर पर है। वहीं, भारत तीसरे नंबर पर बना हुआ है। एक दिन में दुनिया में सबसे ज्यादा मौते भी भारत में हुई थी। यहां 18 मई को 4529 लोगों की जान गई थी।

देश में कोरोनावायरस वैक्सीनेशन
देश में 24 घंटे में 24 लाख 30 हजार 236 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 22 लाख 51 हजार 452 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला है। जबकि 1 लाख 78 हजार 784 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। देश में 24 घंटे के भीतर कुल 24 करोड़ 30 लाख 236 लोगों को वैक्सीन दी गई है। वहीं देश में अब तक 19 करोड़ 85 लाख 38 हजार 999 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिनमें 15 करोड़ 52 लाख 35 हजार 374 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है। वहीं 4 करोड़ 33 लाख 3 हजार 374 लोगों को दूसरा डोज मिला है। 

बिहार में बढ़ाया गया लॉकडाउन
दिल्ली हरियाणा के बाद बिहार में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि लॉकडाउन का प्रभाव अच्छा पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। इसीलिए 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अब 1 जून तक लॉकडाउन रहेगा। 

दिल्ली में पांचवी बार बढ़ाया गया लॉकडाउन
कोरोनावायरस संक्रमण के बीच दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। दिल्लीवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, लॉकडाउन 24 मई को खुलना था, लेकिन एहतियात के लिए सरकार ने इसे एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया। केजरीवाल ने कहा कि राज्य में संक्रमण दर और नए मामलों में कमी आई है, लेकिन एहतियात के लिए हम लॉकडाउन को बढ़ा रहे हैं। अगर इस हफ्ते भी मामले कम रहे तो अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल 31 मई तक दिल्ली बंद रहेगी। 

एक जून से अनलॉक होगा मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में 1 जून से जिलों को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु होगी। बुधवार को उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में ये संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें जून से सारी चीजें खोलनी हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के व्यवहार का पालन जनता को करना पड़ेगा। सभी संकल्प करें कि 31 मई तक कोई ढिलाई नहीं। आज से 11 दिन हैं, अगर हम जी जान से जुट गये तो कोरोना को पूरी तरह खत्म कर के छोड़ेंगे। सीएम ने कहा कि ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं रहना है। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। 

31 मई तक इंदौर-भोपाल में सख्ती
भोपाल संभाग में अगले 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। इस बार सख्ती भी ज्यादा रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर व रायसेन के कलेक्टराें को 10 दिन तक सख्ती बढ़ाने को कहा है। क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में तय हुआ कि भोपाल में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। इंदौर में भी 1 जून से लॉकडाउन की पाबंदियों से रियायत मिलनी शुरू हो जाएंगी। कलेक्टर मनीष सिंह ने शुक्रवार को इस बात के संकेत दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन संभाग के जिलों को 1 जून से धीरे-धीरे खोलने का ऐलान किया था।

इन राज्यों में लॉकडाउन
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन राज्यों में सख्त पाबंदी
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus latest news updates New case of coronavirus in 24 hours in India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3vouBuE