-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। हर दिन एक्टिव केस संख्या में इजाफा हो रहा है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक देश में गुरुवार सुबह 10 बजे तक 4 लाख 12 हजार 373 नए केस मिले। वहीं, 3 हजार 979 लोगों की मौत हुई। हालांकि इस दौरान 3 लाख 30 हजार 525 मरीज ठीक भी हुए हैं। फिलहाल 35 लाख 62 हजार 715 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 2 करोड़ 10 लाख 70 हजार 852 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1 करोड़ 72 लाख 69 हजार 76 लोग स्वस्थ हुए हैं। जबकि 2 लाख 30 हजार 151 मरीजों की जान कोरोना संक्रमण से गई है। 

कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन 
देश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा सभी राज्यों सरकार को वैक्सीन भेजी जा रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 13 करोड़ 9 लाख 74 हजार 851 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी। वहीं, 3 करोड़ 15 लाख 38 हजार 488 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया। कुल 16 करोड़ 25 लाख 13 हजार 339 लोगों को वैक्सीन दी गई है। बीते 24 घंटे में कुल 19 लाख 55 हजार 733 लोगों को वैक्सीन दी गई है। जिनमें  8 लाख 99 हजार 163 लोगों को वैक्सीन का पहला और 10 लाख 56 हजार 570 लोगों को दूसरा डोज किया गया है। 

कोरोनावायरस के आंकड़े

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.12 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,979
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.30 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.10 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.72 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.30 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 35.62 लाख

बीते 24 घंटे में किस देश में कितनी मौतें 

  • पोलैंड- 349 मौतें 
  • ईरान- 349 मौतें 
  • तुर्की- 356 मौतें 
  • रूस- 360 मौतें 
  • कोलंबिया- 388 मौतें 
  • मैक्सिको- 395 मौतें 
  • अर्जेंटीना- 663 मौतें 
  • अमेरिका- 743 मौतें
  • ब्राजील- 2,791 मौतें 
  • भारत- 3879 मौतें 


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus India Live Updates New case of coronavirus in 24 hours Oxygen deficiency lockdown live updates Central government
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3en7j22