-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, कोलकाता/उड़ीसा। इस साल का दूसरा चक्रवात 'यास' तेजी से ओडिशा के दक्षिण में बालासोर के पास बढ़ रहा है। आज सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच धामरा बंदरगाह के आस-पास टकराने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने चक्रवात को लेकर ओडिशा, पश्चिमबंगाल, झारखंड और बिहार राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। कोलकाता एयरपोर्ट को बुधवार सुबह 8:30 बजे से शाम 7:45 बजे तक बंद रखने का फैसला किया गया है। IMD के अनुसार तूफान जब बंगाल-ओडिशा के तट से टकराएगा तब 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं
मौसम विभाग के मुताबिक यास तूफान के पारादीप और सागर आइलैंड के बीच बुधवार को टकराने के आसार हैं। इसके असर से 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और 2 मीटर से 4.5 मीटर तक लहरें उठ सकती हैं। 

हवाई सेवाओं से लेकर ट्रेन तक रद्द
ओडिशा और बंगाल के तटीय इलाकों में बारिश जारी है। कुछ ही घंटों में तूफान ओडिशा के तट से टकराएगा। यास चक्रवात तूफान की वजह से खराब हुए मौसम के कारण कोलकाता एयरपोर्ट से आज सुबह 8:30 बजे से उड़ने वाली फ्लाइट्स को शाम 7:45 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है। वहीं, भारतीय रेलवे ने ओडिशा-बंगाल की सभी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। तूफान के अलर्ट के कारण ओडिशा-बंगाल के अलावा बिहार एवं झारखंड की भी कई ट्रेनें रद्द की गई हैं।

राज्यपाल ने लिया स्थिति का जायजा
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ कोलकाता के अलीपुर स्थिति मौसम विभाग के ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने चक्रवात से निपटने के लिए मौजूद साधनों का जायजा लिया।
रेलवे ने रद्द की ट्रेनें
ईस्टर्न रेलवे ने मालदा-बालुरघाट पैसेंजर ट्रेन को 26 और 27 मई के लिए रद्द कर दी। वहीं, बंगाल के ईस्ट मिदनापुर में चक्रवात के दौरान एक्सीडेंट से बचाने के लिए ट्रेनों को चैन से बांधा गया।
शेल्टर होम में शिफ्ट किए गए लोग
ओडिशा के बासुदेवपुर में 300-400 लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया है। यहां भोजन समेत सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। धमरा में तेज बारिश के साथ जमकर आंधी चली।
11.2 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 11.2 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। हालिशहर में 40 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ। इस दौरान 4-5 लोग घायल भी हुए। छुछुरा में भी करीब इतने ही घर क्षतिग्रस्त हुए, जबकि पंदुआ में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत भी हुई।
ओडिशा के हाई रिस्क जोन में तब्दील हुए ये जिले
1.बालासोर
2.भद्रक
3.केंद्रपारा
4.जगतसिंघपुर
5.मयूरभंज 
6.केओनझार 
 

ओडिशा के दक्षिण में बालासोर के पास बढ़ रहा है 'यास'

पश्चिम बंगाल में चक्रवात 'यास' का असर

ओडिशा राज्य में चक्रवात 'यास' का असर

धामरा में लैंडफॉल होने की उम्मीद है- मौसम विभाग



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
yaas cyclone update live map yaas cyclone update live West Bengal Odisha Rain Forecast Cyclone Yaas Alert Latest News Today Updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fGn57M