-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। कोरोना के नए केस में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। वहीं, इस महामारी से स्वास्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अस्पतालों में एक्टिव केस की संख्या घट रही है। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 1 लाख 1 हजार 159 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 1 लाख 73 हजार 831 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान 2444 मरीजों की मौत हुई है। 

देश में कोरोना वायरस से अब तक 2 करोड़ 89 लाख 604 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 71 लाख 50 हजार 727 लोग स्वास्थ्य हुए हैं। वहीं, 3 लाख 49 हजार 229 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 13 लाख 98 हजार 64 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। ये आंकड़े www.covid19india.org से लिए गए हैं। 

भारत में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.01 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.73 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,444
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.89 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.71 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.49 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 13.98 लाख

13 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
coronavirus latest updates in India New cases of coronavirus arrived in India in the last 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3uUVfu1