-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। नए केस की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। वहीं, एक्टिव केस घट रहे हैं। रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 14 हजार 415 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 1 लाख 89 हजार 89 लोग स्वास्थ्य हुए हैं। इस दौरान 2 हजार 681 मरीजों की मौत हुई है। 

देश में अब तक 2 करोड़ 88 लाख 8 हजार 372 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें 2 करोड़ 69 लाख 76 हजार 611 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना से 3 लाख 46 हजार 784 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 14 लाख 73 हजार 430 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। ये आंकड़े Covidindia19.org से लिए गए हैं।

देश में कोरोनावायरस संक्रमण के प्रभाव से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है। देश में अब तक  23 करोड़ 13 लाख 22 हजार 417 लोगों को टीका लग चुका है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20 करोड़ 36 लाख 311 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 36 करोड़ 47 लाख 46 हजार 522 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.14 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.89 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,681
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.88 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.69 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.46 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 14.73 लाख

15 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
coronavirus update in India coronavirus cases in India in last 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3g0peg9