-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर अब कम होने लगा है। एक्टिव केस में कमी दर्ज की गई है। रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है। वहीं, नए केस में भी लगातार कमी आ रही है। जिसके चलते मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी गतिविधियों में ढील दी जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 33 हजार 136 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 2 लाख 31 हजार 397 मरीज ठीक भी हुए है। इस दौरान 3 हजार 205 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। फिलहाल देश में 17 लाख 89 हजार 437 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है।

देश में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण ने 2 करोड़ 83 लाख 6 हजार 971 लोग संक्रमित हो चुके है। वहीं, 2 करोड़ 61 लाख 71 हजार 112 लोगों इस बीमारी से स्वास्थ हो गए हैं। अब तक 3 लाख 35 हजार 115 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े covidindia19.org से लिए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कुल 21 करोड़ 85 लाख 46 हजार 667 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 35 करोड़ 57 लाख 330 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20 लाख19 हजार 773 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

भारत में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.33 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.31 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,204
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.83 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.41 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.35 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 17.89 लाख

इन राज्यों में लॉकडाउन
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन राज्यों में सख्त पाबंदी
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus live updates in India New cases of coronavirus registered in India in last 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3p9aZsc