-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। कोरोना की रफ्तार पर काबू पाया जा रहा है। एक्टिव केस कम होने लगे हैं। नए मरीजों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। वहीं, रिकवरी रेट बेहतर हुआ है। देश में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 92 हजार 719 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 1 लाख 62 हजार 280 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान 2 हजार 222 मरीजों की मौत हुई है।

देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 2 करोड़ 90 लाख 88 हजार 176 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 2 करोड़ 74 लाख 96 हजार 198 मरीज ठीक हो गए हैं। 3 लाख 53 हजार 557 लोग ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना से दम तोड़ दिया है।  अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या की बात करें, तो बीते दिन इसमें 71,792 की कमी रिकॉर्ड की गई।

पिछले 15 दिनों में एक्टिव केसों में 13 लाख 54 हजार 978 की कमी हुई है। अब 12 लाख 26 हजार 850 लोग ही अस्पतालों में भर्ती हैं। देश में अब तक 23 करोड़ 90 लाख 58 हजार 360 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19 लाख 85 हजार 967 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37 करोड़ 01 लाख 93 हजार 563 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

भारत में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 92,719
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.62 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,222
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.90 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.74 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.53 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 12.26 लाख

कोरोनावायरस अपडेट्स 
मिज़ोरम

यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 203 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 14,196 है जिसमें 3,410 सक्रिय मामले, 10,769 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 57 मौतें शामिल हैं।

कर्नाटक
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 9808 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। जबकि 23 हजार 449 रिकवरी और 179 मौतें दर्ज़ की गई। अब तक राज्य में कुल मामले 2,71,7289, कुल रिकवरी 24,60,165, मृत्यु 32,099, सक्रिय मामले 2,25,004 हैं। 

मध्य प्रदेश 
राज्य में पिछले 24 घंटों में 535 नए कोरोना मामले, 1376 रिकवरी और 36 मौतें दर्ज़ की गई। कुल मामले 7,86,302, कुल रिकवरी 7,69,914, मृत्यु 8405, सक्रिय मामले 7983 हैं। 

हिमाचल 
यहां प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 596 नए कोरोना मामले, 1155 रिकवरी और 13 मौतें दर्ज़ की गई। कुल मामले 1,96,351, कुल रिकवरी 1,86,033, मृत्यु 3312, सक्रिय मामले 6983 हैं। 

राजस्थान 
राज्य में पिछले 24 घंटों में 529 नए कोरोना मामले, 2617 रिकवरी और 32 मौतें दर्ज़ की गई हैं। कुल मामले 9,47,504, कुल रिकवरी 9,25,161, मृत्यु 8719, सक्रिय मामले 13,624 हैं। 

पश्चिम बंगाल 
यहां में आज कोरोना के 5,427 नए मामले, 12,290 डिस्चार्ज और 98 मौतें हुई हैं। कुल मामले- 14,37,446, कुल डिस्चार्ज - 14,01,061, कुल मुत्यु- 16,460, सक्रिय मामले- 19,925 मामले हैं। 

तमिलनाडु 
यहां में पिछले 24 घंटों में 18,023 नए कोरोना मामले, 31,045 रिकवरी और 409 मौतें दर्ज़ की गई। कुल मामले 22,74,704, कुल रिकवरी 20,28,344, मृत्यु 27,765, सक्रिय मामले 2,18,595 हैं। 

आंध्र प्रदेश 
यहां में पिछले 24 घंटों में 7796 नए कोरोना मामले, 14,641 रिकवरी और 77 मौतें दर्ज़ की गई। कुल मामले: 17,71,007, कुल रिकवरी: 16,51,790, मृत्यु: 11,629, सक्रिय मामले: 1,07,588 हैं।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
coronavirus latest updates in India new cases of coronavirus in the last 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2TdBCjT