कानपुर गोलीकांड के मोस्टवांटेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची काट दी और इसके बाद खुद आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने स्थानीय मीडिया को अपने आत्मसमर्पण की जानकारी दी थी। इसके बाद, उन्होंने उज्जैन के महाकाल पुलिस स्टेशन के पास स्थानीय पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर महाकाल थाने ले आई है। आत्मसमर्पण की खबर के बाद एसटीएफ की टीम उज्जैन के लिए रवाना हो गई है।
![]() |
| Vikas Dubey arrested: कानपुर के मास्टरमाइंड ने उज्जैन में किया सरेंडर |
बताया जा रहा है कि विकास दुबे महाकाल मंदिर के सामने खड़ा था। जैसे ही स्थानीय मीडिया वहां पहुंचा, उसने चिल्लाते हुए कहा कि मैं विकास दुबे हूं, कानपुर। इसके बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और सीधे महाकाल पुलिस स्टेशन लाया गया, जहाँ उससे पूछताछ की जा रही है।