-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मकान पर शुक्रवार देर रात दबिश दी। यहां से सात लड़कियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि सेक्स रैकेट का संचालक रवि उर्फ पंकज गुप्ता उन्हें फोन कर बुलाता था और ग्राहकों से मुलाकात करवाता था।

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ग्राहकों की ऑनलाइन बुकिंग की जाती थी। इसके लिए 15 दिन पहले मोबाइल ऐप से ऑनलाइन बुकिंग के जरिए ग्राहकों को टोकन मिलता था। पुलिस ने मौके पर एक बोलेरो, एक बाइक, 13 मोबाइल फोन, सात हजार रुपए, महिलाओं के तीन पर्स, तीन पाॅकेट पर्स पुरुष और तीन एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, कोविड-19 महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर सभी को जेल भेज दिया।

एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस टीम मौजूद थी, तभी जानकारी मिली कि शिवाजीपुरम लेन में रवि उर्फ पंकज गुप्ता देह व्यापार संचालित कर रहा है। पुलिस टीम ने जब मकान पर दबिश दी तो वहां सात युवतियां और पांच युवक मिले।

पकड़े गए आरोपी।
पकड़ी गईं आरोपी महिलाएं।

रेट तय होने के बाद मिलता था टोकन
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ग्राहकों से रेट तय होने पर टोकन दिया जाता था। लड़कियों की फोटो दिखाकर 2500 से 10 हजार रुपए तक की बुकिंग होती थी। बुकिंग के बाद सेक्स रैकेट संचालक अपने ग्राहकों को लेने के लिए भेजता था, जिससे किसी को कोई शक न हो।

दिल्ली,मध्य प्रदेश पश्चिम बंगाल से आती थीं लड़कियां
पकड़ी गई लड़कियों ने पुलिस को बताया कि पंकज पश्चिम बंगाल, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों से लड़कियां को बुलाकर देह व्यापार कराता है। युवतियों को 800 रुपए दिए जाते हैं। बाकी पैसे पंकज खुद रखता है। लड़कियों को लड़कियों के जरिए ही बुलाया जाता है। पंकज लड़कियों की बुकिंग 10 से 15 दिन पहले करता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजधानी लखनऊ में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इसमें सात युवतियां और पांच युवक पकड़े गए हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZSy07d