-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के थाना जवा क्षेत्र व क्वार्सी बॉर्डर पर सिया खास के जंगलों में देर रात हुई मुठभेड़ में 25000 का इनामी अपराधी जख्मी हो गया। हालांकि इस दौरान उनके 2 साथी भागने में सफल रहे। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं फरार साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें जंगलों में घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया 25000 का इनामी पिछले सप्ताह थाना टप्पल क्षेत्र में गोमांस से भरी स्विफ्ट कार पुलिस घेराबंदी के दौरान छोड़कर भागा था।

एसपी सिटी अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात कुछ लोगों ने कंट्रोल रूम को नगला पटवारी और बॉर्डर सिया खास गांव के जंगलों में कुछ संदिग्ध लोग घूमने की सूचना दी। सूचना पर दोनों चौकियों के प्रभारियों ने घेराबंदी के दौरान जंगलों में घूमते लोगों से टोका टाकी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 लोग के पैरों में गोली लगने से जख्मी हो गए जबकि उनके अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। जाहिद पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है और उसे पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अलीगढ़ में पकड़ा गया इनामी बदमाश। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल होने के बाद पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EizyzW