-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

श्रीनगर, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में जवाहर टनेल के पास सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बारूद बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी।

गिरफ्तारी मंगलवार रात में की गई थी।

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया जिसमें ये गिरफ्तारी हुई।

सेना ने एक बयान में कहा, जवाहर टनेल के पास दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को विशेष सूचना मिली थी जिसके आधार पर ये ऑपरेशन लांच किया गया।

जो हथियार बरामद किए गए हैं उनमें एके-47 राइफल के साथ दो मैगजिन, एक एम-4 यूएस कार्बाइन के साथ तीन मैगजिन और 6 चीनी पिस्टल 12 मैगजिन के साथ शामिल हैं।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
2 suspected terrorists arrested in Kashmir, arms recovered
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3m6Ga5i