-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर सूबे की योगी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने ट्वीट कर योगी सरकार को चुनौती दी है वहीं नौजवानों से अपील की है कि 9 सितंबर को 9 बजे 9 मिनट तक बेरोजगारी के खिलाफ दिए जलाएं ताकि आपकी आवाज सरकार के कानों तक पहुंच जाए। वहीं भाजपा ने अखिलेश यादव के इस वार के बाद पलटवार करते हुए कहा है कि वो अपने कार्यकाल को याद करें जिसमें केवल जातिवाद और भ्रष्टाचार का ही बोलबाला था।

सपा ने कहा- सरकार ने रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया

समाजवादी पार्टी के नेता सुनील सिंह साजन का कहना है कि सीएम योगी ने नौजवानों से जून तक एक करोड़ रोजगार का वादा किया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया। नौजवानों ने 5 बजे 5 मिनट ताली थाली बजाई, 8 बजे 8 मिनट तक दिए जलाए लेकिन कोई फायदा नही हुआ। अब सरकार को जगाने के लिए नवजवान आज 9 बजे 9 मिनट तक बेरोजगारी के खिलाफ दिए जलाएंगे।

भाजपा का दावा- योगी सरकार में सबका साथ सबका विकास
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी का कहना है कि, अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में परिवारवाद-जातिवाद से ऊपर उठकर नियुक्तियां की होती तो उन्हें आज ये बात नहीं कहनी पड़ती। उनके द्वारा जितनी भी भर्ती बोर्ड बनाए गए थे सभी भ्रष्टाचार जातिवाद में लिप्त थे। उनके भर्ती बोर्ड को माननीय उच्च न्यायालय ने भंग किया था।

उन्होंने कहा कि उच्च सेवा का जो भर्ती बोर्ड बना था उसके चेयरमैन अनिल यादव पर हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच चल रही है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव को यह नहीं भूलना चाहिए पुलिस की दो लाख भर्तियां नहीं की थी। जिसके वजह से उनके समय मे क्राइम बहुत बढ़ रह था। आज सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने पुलिस के कम से कम डेढ़ लाख लोगों की भर्तियां की है। सबका साथ सबका विकास के तहत भर्तियां कर रही है न कि पूर्व की सरकार की तरह जातिवाद क्षेत्रवाद देखकर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार के खिलाफ 9 सितम्बर को नौ बजे 9 मिनट के लिए दीया जलाएं ताकि आम जनता की आवाज सरकार के कानों तक पहुंच सके।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hch1mm