-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोनावायरस का असर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। अभी तक नए मरीजों की एक दिन में मिलने की संख्या दो सौ से नीचे थी लेकिन पिछले 24 घंटे में एक साथ 222 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। नए मरीजों की बढ़ती संख्या ने अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। जनपद में अब तक 5745 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में तीन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। इनमें से एक मरीज की मौत सुभारती अस्पताल में जबकि दो की मौत मेडिकल अस्पताल में हुई है। मरने वालों में एक शिक्षक भी शामिल हैं। शिक्षक की मौत से स्कूल के अन्य स्टॉफ में गम का माहौल है। स्कूल को प्रधानाचार्य से सैनिटाइज कर दो दिन के लिए बंद करा दिया है।

अब तक 145 मरीजों की हुई मौत

सीएमओ डॉ राजकुमार के मुताबिक 3459 सैंपलों की टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त हुई इनमें 222 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमित 145 मरीजों की मौत हो चुकी है। नए मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 22 पुलिस कर्मी और 10 बंदियों के अलावा डॉक्टर, हेल्थ वर्कर, अधिवक्ता, छात्र, बिजनेसमैन आदि शामिल हैं। पुलिस कर्मियों में छह जवान आरएएफ बटालियन और तीन पीटीएस से हैं।

डॉ राजकुमार ने बताया कि अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 201635 सैंपल टेस्ट किये गए जिनमें से 193795 की रिपोर्ट निगेटिव आयी। इस समय जिले में 1425 कोरोना एक्टिव केस हैं, 365 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मेरठ में पिछले 24 घंटों में कोरोना से तीन और लोगों की मौत हो गई जबकि अब तक 145 लोग की जान जा चुकी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3irWBXY